नारायणपुर जिले के 100 आत्मसमर्पित नक्सली रायपुर भ्रमण हेतु हुए रवाना


नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य के विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजनांतर्गत नियद नेल्लानार के युवाओ को शैक्षणिक व बौद्धिक रायपुर भ्रमण योजना शुरू की गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को रायपुर भ्रमणका वादा किया था, इसी क्रम में 3 सितंबर रात्री में जिले के 100 आत्मसमर्पित नक्सलियों को रायपुर भ्रमण हेतु बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एडीएम डॉ. सुमित गर्ग, एसडीएम ओरछा, उप संचालक पंचायत विक्रम बहादुर ने हरी झंडी दिखाकर नारायणपुर जिला मुख्यालय से निमोरा रायपुर के लिए दो बसों में रवाना किया।
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि सुदूर अंचल और अंधकारमय जीवन से निकलकर हमें रायपुर में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करने का सौभाग्य मिला। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से रायपुर भ्रमण करने का सपना पूरा हो रहा है। योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए पूरा पैकेज प्रदान किया जा रहा है, जिसमें यात्रा, ठहरने, कपड़े, बैग, जूता और भोजन की व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा भ्रमण के दौरान सुरक्षा कर्मी टूर एस्कॉर्ट और चिकित्सकों का दल भी साथ रहेगा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी सह जिला रोजगार अधिकारी एमएल. अहिरवार भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *