रायपुर। 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में 18 जुलाई से ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में ईडी ने शनिवार को रिमांड खत्म होने के बाद विशेष ईडी कोर्ट ने चैतन्य को पेश किया जहां से उन्हें 15 सितंबर तक पुन: न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले भी चैतन्य की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी थी।
