रायपुर। शनिवार को स्कूल संचालन को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने शिक्षा सचिव को नया प्रस्ताव भेजते हुए सुबह की पाली में स्कूलों को संचालित करने प्रस्तावित किया है। इसके मुताबिक एक पाली में संचालित स्कूल शनिवार को सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक, दो पाली में संचालित होने वाले स्कूल में प्राथमिक और माध्यमिक शाला 12 बजे से 4 बजे तक और हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी।
