दरभा के पास बाढ़ के पानी में बही कार, पति-पत्नी व दो बच्चों की मौत


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एनएच 30 पर दरभा के पास एक दुखद हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब परिवार की स्विफ्ट डिजायर कार बाढ़ के पानी में बह गई।
जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु का यह परिवार बस्तर घूमने आया था। कार में सवार ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन परिवार के चार सदस्य बाढ़ के पानी के तेज बहाव में फंस गए। एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु निवासी परिवार बरसात में वाटर फॉल का आनंद लेने के लिये तीरथगढ़ जलप्रपात घूमने के लिये जा रहा था। कार सवार मालिक 43 वर्षीय राजेश रायपुर में रहकर ठेकेदारी करता था। मंगलवार को राजेश कार में अपनी पत्नी पवित्रा 40 वर्ष, सौजन्या 7 वर्ष, सौमया 4 वर्ष को लेकर रायपुर से दंतेवाड़ा मां दंतेश्वरी के मंदिर पंहुचे थे जहां फोटो सामने आई है। इसके बाद मंगलवार को तीरथगढ़ घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वाहन कांगेर घाटी के पास पहुंचा कि तेज बारिश होने से बाढ़ के बहाव में बह गया। इसके बाद चारों को बचाने के लिए दरभा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बरसात का पानी (बाढ़) अधिक होने के कारण पति-पत्नी सहित दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात मृतक चारों के शव को निकालकर मेकॉज अस्पताल जगदलपुर में पीएम के लिए भेजा गया है, जहां पीएम के बाद आज बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। बताया जाता है कि हादसे के वक्त कार का ड्राइवर किसी तरह से तैरकर पेड़ के सहारे अपनी जान बचायी। हादसा तेज बहाव में लापरवाही की वजह से हुआ ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *