रायपुर। रायपुर की पूर्व विधायक रजनीताई उपासने का आज देर शाम निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के चलते वे हास्पिटल में दाखिल थीं। उनके बेटे भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिादानंद उपासने ने खुद अपने पोस्ट पर यह जानकारी साझा की है। ताई के चार बेटे हैं जगदीश उपासने,सच्चिादानंद उपासने ,गिरीश व हेमंत उपासने। 45 साल पहले 1978 का वह साल जब रायपुर शहर को पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने मिली। 46 साल की उम्र में रजनीताई को जनता पार्टी ने टिकट दिया और उन्होंने शारदा चरण तिवारी को शिकस्त दी थी। राजनीति में उतार-चढ़ाव का दौर और प्रमुख आंदोलनों में हिस्सा लेने वाली रजनी ताई जनसंघ की प्रमुख कार्यकर्ता रही।आपातकाल के बाद कई प्रमुख आंदोलनों में रजनी ताई ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। 1978 से 1980 तक वह विधायक रहीं। बाद में राष्ट्रीय स्तर पर जनता पार्टी के भंग होने के बाद उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया गया और न ही रायपुर में आज तक कोई महिला नेत्री उनके बाद विधायक बन पाईं।
