प्रदेश में विकास की गति को और मिलेगी तेजी – देव


रायपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमण्डल में हुए विस्तार का स्वागत करते हुए नवनियुक्त मंत्रियों गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को बधाई दी है। भाजपा अध्यक्ष श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार मोदी की गारंटी के तहत व्यक्त संकल्पों को पूरा करते हुए सुशासन की रफ्तार और अधिक तेज करके सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के अपने लक्ष्य को धरातल पर साकार करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि मंत्रिमंडल के ताजा विस्तार में छत्तीसगढ़ को सँवारने की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रदेश के सर्वतोमुखी विकास की ललक व्यक्त हुई है। केन्द्रीय नेतृत्व के सुविचारित मार्गदर्शन में प्रदेश की भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में एक सशक्त और स्थिर सरकार देकर छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प की दिशा में और तेजी से लेकर जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *