छग के मृणाल विदानी और ओजल चंद्राकर की बड़ी उपलब्धि


00 चेंच भाजी से फोरेंसिक पाउडर निर्माण के लिए मिली भारत सरकार से कापीराइट

महासमुंद। महासमुंद जिला मुख्यालय निवास से विवेकानंद ग्लोबल युनिवर्सिटी जयपुर में फोरेंसिक विषय की पढाई कर रहीं मृणाल विदानी और ओजल चंद्राकर को चेंच भाजी से फोरेंसिक पाउडर निर्माण के लिए भारत सरकार से कापीराइट मिली है. कालेज के प्रोफेसर उमैमा अहमद ने वाट्सअप पर यह सूचना देते हुए दोनों के परिवार को शुभकामनायें दी हैं. मृणाल विदानी इस वक्त डीएनए और अन्य कठिन विषयों के साथ मास्टर्स अंतिम वर्ष की पढाई कर रही हैं. वहीं ओजल चंद्राकर इस वर्ष बैचलर तृतीय वर्ष की छात्रा हैं. मृणाल विदानी को दो साल पहले कोसे के धागे से फोरेंसिक ब्रश बनाने के लिए भारत सरकार से पहला कापीराइट मिला था.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *