पढ़ाई के साथ-साथ कौशल में दक्षता हासिल कर समाज में बनाए अपनी पहचान – महापौर चौबे


00 नृत्य कला में दक्षता हासिल कर दिशा दिया जा सकता है अपने जीवन को एक नई
00 गुरुकुल महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण के लिए एन.जी.ओ. मैनेजमेंट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कैंप शुरु

रायपुर। महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में गुरुकुल महिला महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा नेशनल वीमेन हेल्पलाइन एवं नेशनल सोशल इकनॉमिक्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट फॉर वीमेन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय एन.जी.ओ. मैनेजमेंट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कैंप का शुभारंभ आज हुआ। इस अवसर पर महापौर मीनल चौबे, प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह, सोमा बरेथ मैडम, शासी निकाय के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी, सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल एवं डॉ संध्या गुप्ता प्राचार्य उपस्थित रहीं।

महापौर मीनल चौबे ने छात्राओं को बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ सभी को किसी ना किसी कौशल में दक्षता हासिल करना चाहिए जिससे वो अपनी पहचान समाज में बना सकें। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन से जुड़ी कुछ यादों को साक्षा भी किया। पटना से आये प्रशिक्षक डॉ. सुनील सिंह ने महिला नेतृत्व, एनजीओ प्रबंधन एवं रोजगार अवसरों पर छात्राओं को जानकारी दी एवं बताया कि स्वयं का विश्लेषण अपने जीवन में मुकाम हासिल करने के लिए बहुत आवश्यक है। स्व-विश्लेषण से आप अपने व्यक्तित्व को समझ पाते है और सही दिशा में अपना जीवन जी सकते है।

रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना सुश्री सोमा बरेथ ने छात्राओं को बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य कला में दक्षता हासिल कर अपने जीवन को एक नई दिशा दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से उन्होंने नृत्य की शिक्षा गुरु मांडवी मैडम एवं डॉ. जितेश गडपेले से प्राप्त किया है और वर्तमान में जबलपुर में एक स्कूल में कथक नृत्य की शिक्षिका है। छात्र से शिक्षिका तक का सफर उन्होंने छात्राओं से साझा किया एवं बताया कि किसी भी काम को लगन एवं निष्ठा से करने पर मंजिल तक जरुर पहँुचा जा सकता हैञ सुश्री सोमा बरेथ ने कथक नृत्य की मोहक प्रस्तुति दिया एवं छात्राओं को कथक नृत्य की जानकारी दी। नेशनल वीमेन हेल्पलाईन ने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संध्या गुप्ता को राष्ट्रीय महिला शक्ति सम्मान से महापौर ने सम्मानि किया।

बुधवार को प्रतिभागियों को एनजीओ संचालन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, फंडिंग, कानूनी प्रक्रियाओं और टीम बिल्डिंग पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह में प्रशिक्षकों द्वारा फैशन शो का आयोजन किया जायेगा। इस फैशन शो का मुख्य आकर्षण महापौर का छात्राओं के साथ रैम्प वॉक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *