** इंडोर स्टेडियम में 40 डेवलपर्स अपने 250 प्रोजेक्ट के साथ रहेंगे मौजूद
** फाइनेंस के लिए बैंक व वैधानिकता प्रुफ करने रेरा के स्टाल भी हैं शामिल
रायपुर। प्रॉपर्टी खरीदी का पर्याय बन चुके क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो एक बार फिर कई सारे नए व पुराने प्रोजेक्टों के साथ सभी प्रकार के विकल्प लेकर 22 से 24 अगस्त तक इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में आयोजित की जा रही है। जहां पर 40 डेवलपर्स अपने 250 से अधिक प्रोजेक्ट के साथ मौजूद रहेंगे। जो पुराने प्रोजेक्ट हैं उन पर तो कार्य चल ही रहे हैं, लेकिन कई नए प्रोजेक्टों की न केवल जानकारी मिलेगी, बल्कि वहां प्रॉपर्टी बुक कराने का मौका भी मिलेगा। खास बात ये है कि बायर्स के पास विकल्प इतना रहेगा कि जहां पर चाहें, जिस लोकेशन को पसंद करें,जितना बजट है, सबके के लिए सब मिलेगा, क्योंकि क्रेडाई भी ये मान रही है ** कल करे सो आज कर,आज करे सो अब** मतलब निवेश का इससे बढिय़ा मौका अब प्रापर्टी बायर्स को नहीं मिलेगा। इसलिए आज ही मतलब इन तीन दिनों में अपनी खरीदी को जरूर पूरी कर लें।
वैसे तो आपके विश्वसनीय क्रेडाई का यह प्रॉपर्टी फेयर है फिर भी किसी प्रकार की वैधानिकता परखनी है तो रेरा का स्टाल भी रहेगा। जहां पर हर प्रोजेक्ट की वास्तविक जानकारी हासिल कर सकते हैं। फाइनेंस की वजह से भी आपका सपना अधूरा नहीं रहेगा। काफी आसान शर्तों पर बैंकिंग स्टाल में फाइनेंस हो जायेगा। प्रॉपर्टी एक्सपो की सारी तैयारियां पूरी हो गई है और सभी स्टाल भी बुक हो गए हैं। प्रॉपर्टी बुकिंग पर बिल्डर्स व क्रेडाई की ओर से कई सारे आफर्स पाने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। बेस्ट प्रॉपर्टी का बेस्ट डील्स करने का यह सबसे अच्छा अवसर होगा। एक ही छत के नीचे क्रेडाई के सारे मेंबर्स बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट लेकर क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में तीन दिन 22 से 24 अगस्त तक उपस्थित रहेंगे ताकि फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लाट या कमर्शियल स्पेश खरीदने का सपना पूरा हो सके। बायर्स की जरूरत व बजट को समझते हुए तय किया गया है जिस भी स्टाल में बायर्स पहुंचे स्टाल होल्डर्स पूरी जानकारी उन्हें मुहैया करायें। विजुअल प्रेजेंटेशन के साथ ब्रोशर व मौखिक तौर पर हर समाधान आपको स्टाल में जाने पर मिलेगा। इसके लिए सभी ने पूरी तैयारी कर रखी है। क्रेडाई प्रापर्टी एक्सपो के संदर्भ में क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, प्रोग्राम चेयरमेन नवनीत अग्रवाल व सचिव अभिषेक बच्छावत,को-चेयरपर्सन संजना बघेल ने बताया कि न केवल रायपुर बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ व समीपवर्ती राज्यों के बायर्स को भी प्रापर्टी एक्सपो की जानकारी हो सके इसलिए हर माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश भर में इसकी जानकारी प्रचारित-प्रसारित हो चुकी है। अब तो अपने शानदार आयोजन से क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो मध्यभारत में विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी है। इस माह की आखिरी सप्ताह में गणेशोत्सव के साथ फेस्टिव सीजन भी शुरु हो रहा है और निर्माण में उपयोग आने वाले रा मटेरियल की कीमत भी काफी वास्तविक है। इसलिए कह सकते हैं यही सबसे अच्छा मौका है अपने आशियाने का सपने पूरा करने का। किसी भी प्रकार के निवेश को प्रॉपर्टी में तब्दील करने का। यहां जो 40 डेवलपर्स अपने 250 प्रोजेक्ट के साथ मौजूद रहेंगे उन्होंने सामान्य, मध्यम व बड़ी लागत के बजट का प्रोजेक्ट शामिल कर रखा है। कई नए प्रोजेक्ट से भी आपको रूबरू होने का मौका मिलेगा। बस लोकेशन के हिसाब से विकल्प आपको तय करना है। बुकिंग के साथ ही बता दिया जायेगा कि साइट पर वर्क की क्या पोजिशन है और कब तक पजेशन मिल जायेगा। एक्सपो में आन स्पाट बुकिंग पर काफी सारे उपहार क्रेडाई की ओर से दिए जाते हैं। तीनों ही दिन ड्रा निकाले जायेंगे। आखिरी दिन बंफर ड्रा निकाला जायेगा। पिछले साल ड्रा में दोपहिया, एसी,वाशिंग मशीन, होम एप्लायंसेस व अन्य उपहार दिया गया था,इस बार भी ऐसा ही कुछ रहेगा। डेवलपर्स अपनी ओर से अलग आफर्स देते हैं।
