नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्र की मोदी सरकार जनविश्वास (संशोधन) विधेयक 2.0 पेश करेगी। इस विधेयक का व्यापारियों को बहुत फायदा मिलने वाला है। इस बिल के पारित होने के बाद 350 से ज्यादा संसोधन हो जाएंगे। उसके बाद व्यापारियों को छोटे अपराधों के लिए मिलने वाली सजा खत्म हो जाएगी। यह उनके बड़ी राहत होगी, जिससे व्यापार करना आसान होगा। केंद्र सरकार इससे पहले 183 छोटे अपराधों में सजा खत्म कर चुकी है। सरकार के जनविश्वास (संसोधन) विधेयक 2.0 पारित करने का मकसद देश में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाना है।
