रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निदेशक एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के प्रबंध निदेशक श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विस्तार के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी एवं छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों से संबंधित किताबें भेंट की।
