रायपुर। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर निगम रायपुर क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं विभिन्न चौक चौराहों की सफाई श्रमदान कर की गई। स्वंय संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने इन मूर्तियों की सफाई की व स्थल पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सकारात्मक संदेश दिया।

शारदा चौक के किनारे पूर्व उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, जयस्तंम चौक के किनारे स्थित अमर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा, कटोरा तालाब चौक में स्थित अमर शहीद भगत सिंह की मूर्ति एवं चौक चौराहों के साथ अन्य जगहों पर भी श्रमदान किया गया। संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने पार्षद राजेश गुप्ता, पार्षद महेन्द्र औसर, पूर्व पार्षद गोपी साहू ,मण्डल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, सामाजिक कार्यकर्ता अकबर अली, राजीव मिश्रा सहित नगर के गणमान्यजन इस अभियान में सहभागी रहे।
