रवि भगत की जगह राहुल टिकरिहा को युवा मोर्चा की कमान


रायपुर। टीम किरण सिंह देव की प्रतीक्षा तो हो रही थी,इसके साथ भाजयुमो अध्यक्ष को बदले जाने की चर्चा भी थी। इसलिए कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहते रवि भगत लगातार अपनी ही पार्टी नेताओं के खिलाफ मुखर बने हुए थे। उनकी निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। आखिरकार उन्हे हटा दिया गया और उनकी जगह पर बेमेतरा जिले के राहुल टिकरिहा को युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। टिकरिहा विधानसभा चुनाव के दौरान साजा व बेमेतरा से दावेदारी कर रहे थे लेकिन टिकट न मिलने पर दोनों विधानसभा में उन्होने जमकर पसीना बहाया था। वर्तमान में वे जिला पंचायत सदस्य भी है। सोशल मीडिया में भी वे सरकार व पार्टी का संगठनात्मक पक्ष काफी सक्रियता से रखते रहते हैं। शायद इसी का पुरस्कार उन्हे मिला है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *