रायपुर। पार्टी कैडर से जुड़े होने के साथ मूलत: पत्रकार बिरादरी के पुराने साथी हेमंत पाणिग्रही को इस बार मीडिया संयोजक के पद पर नियुक्ति दी गई है। चूंकि हेमंत इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसलिए वे मीडिया में सभी से परिचित भी है। माना जा रहा है कि वे सभी को साथ लेकर बखूबी नए दायित्व का निवर्हन करेंगे। मीडिया में इस बात की चर्चा भी होते रही कि सुभाष राव व रसिक परमार के बाद इस विभाग में हेमंत का चयन टीम किरण सिंह देव में काफी अच्छा हुआ है।
