०-बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का भी करेंगे शुभारंभ
बेंगलुरु–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देशवासियों को विकास की नई सौगातें देने जा रहे हैं। आज सुबह वे बेंगलुरु के एचएएल हवाईअड्डे पर उतरेंगे, जिसके बाद वे सीधे केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री मोदी तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन ट्रेनों में प्रमुख रूप से केएसआर बेंगलुरु से बेलगावी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। इसके साथ ही पीएम मोदी बेंगलुरु मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।
