राहुल के खिलाफ जाने वाले मंत्री की कर्नाटक में छुट्टी


बेंगलुरु-कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद विपक्ष ने दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच कर्नाटक सरकार में सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने राहुल के बयान से अलग राय दे दी। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के कार्यालय के अनुसार राजन्ना से इस्तीफा मांगा गया है क्योंकि उन्होंने चुनाव आयोग पर पूरी जिम्मेदारी डालने की बजाय पार्टी को जिम्मेदारी लेने की बात कही थी।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सूत्र ने बताया कि राजन्ना को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। राजन्ना ने विधानसभा में मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी की है। सोमवार को कर्नाटक विधानसभा सत्र के दौरान यह मामला चर्चा का विषय बन गया, जब भाजपा विधायकों ने  इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *