नई दिल्ली-पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी टैरिफ का जिक्र किए बिना कहा कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। बता दें आज से अमेरिका का 25 प्रतिशत टैरिफ लागू हो गया है। आने वाले समय में इसे 50 प्रतिशत करने का ऐलान भी ट्रम्प ने कर दिया है। पीएम मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान उक्त बातें कही।
