माना टीआई लाइन अटैच,एक हवलदार व 2 आरक्षक सस्पेंड


रायपुर। रायपुर एसएसपी डा.लाल उम्मेद सिंह ने माना थाना प्रभारी यमन देवांगन को लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि वीआईपी रोड में पेट्रोलिंग के दौरान चेकिंग कार्रवाई में एक गाड़ी से 12 लाख रुपए कैश बरामद हुए थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कैश को पुलिस स्टेशन ले आए। लेकिन थाना स्टाफ ने इस कार्यवाही  को रोजनामचा में भी दर्ज नहीं किया। मामले में एक हवलदार रमेश राठौर और 2 आरक्षक हेमंत राठौर व निराला को स्सपेंड कर दिया है।  एसएसपी को इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया और तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने पूरे मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच में दोषी पाए जाने वालों पर और भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात वीआई पी रोड माना थाना क्षेत्र में फार्म हाउस में जुआ चल रहा था। वहां से एक युवक लगभग 12 लाख रुपए जीत के वहां से निकला। पैसा वह कार में लेकर जा रहा था। हारे हुए जुआरियों ने इसकी सूचना माना थाना पुलिस को दी। इस दौरान युवक को पकड़ा गया। उसके पास से रकम मिली। जिसे पुलिस वालों ने अपने पास रख लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *