00 मुंबई में था दि रिटेल ज्वेलरी इंडिया अवॉर्ड्स-2025 का आयोजन
00 इस प्रोत्साहन से ज्वेलरी डिजाइनिंग में और बेहतर करने को मिलेगा
रायपुर। सुमीत जेम्स एंड ज्वेलर्स ने मुंबई, दिल्ली के ज्वेलर्स को पीछे छोड़कर नेशनल ज्वेलरी अवॉर्ड जीता है। मुंबई के सहारा स्टार होटल में आयोजित -द रिटेल ज्वेलरी इंडिया अवॉर्ड्स-2025- में ज्वेलर्स ने अवॉर्ड जीता है, जो ब्राइडल स्टेटमेंट ज्वेलरी ऑफ द ईयर केटेगरी के लिए नोमिनेटेड था। इस कार्यक्रम में देश के कई ज्वेलर्स ने भाग लिया। इसमें उत्तर भारत के 1000 से अधिक ज्वेलर्स के साथ रायपुर के सुमीत जेम्स एंड ज्वेलर्स ने भी हिस्सा लिया। द रिटेल ज्वेलरी इंडिया अवॉर्ड-2025, भारतीय आभूषण रिटेल इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिजाइन को मान्यता देने के लिए एक प्रतिष्ठित आयोजन है।
इस समारोह में सुमीत जेम्स एंड ज्वेलर्स के डायरेक्टर अशोक कांकरिया, अंकित कांकरिया और चैत्य कांकरिया को यह अवॉर्ड वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के रीजनल सीईओ (इंडिया) सचिन जैन ने प्रदान किया। इस अवसर पर सुमीत ज्वेलर्स के डायरेक्टर्स ने अवॉर्ड को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रोत्साहन से ज्वेलरी डिजाइनिंग में और बेहतर करने को बढ़ावा मिलेगा।बता दें सुमीत जेम्स एंड ज्वेलर्स, दो दशकों से ज्वेलरी बिजनेस में सक्रिय और सफल हैं, और अपनी उत्कृष्ट ज्वेलरी और डिजाइनिंग के लिए जाने जाते हैं।
