श्रीनगर-अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और 9 अगस्त तक चलनी थी लेकिन भारी बारिश के चलते एक सप्ताह पहले ही अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। भारी बारिश से बालटाल और पहलगाम दोनों रास्ते खराब हो गए हैं। इस वजह से इसे 3 अगस्त को ही रोक दिया गया। इस साल 4.1 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
