बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन का निर्माण बंगाल नागपुर रेलवे (बीएनआर) के अंतर्गत वर्ष 1890 के दशक में प्रारंभ हुआ था । इसके बाद स्टेशन का क्रमिक विकास होता गया । समय के साथ यहाँ एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में विकास हुआ, जहाँ पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय स्थापित हुआ । स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लोको शेड, पिट लाइन, वाशिंग यार्ड, पार्सल हब जैसी आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया ।
वर्तमान में, बिलासपुर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य भारतीय रेलवे के “स्टेशन पुनर्विकास परियोजना” के तहत लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है । इस परियोजना के अंतर्गत स्टेशन को विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से युक्त एक आधुनिक टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है ।
रेल प्रशासन का उद्देश्य न केवल भौतिक ढाँचे का विकास है, बल्कि इस ऐतिहासिक स्टेशन की विरासत को भी संजोकर रखना है । इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे न सिर्फ बिलासपुर बल्कि सम्पूर्ण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिक्षेत्र में निवास करने वाले जनमानस से अनुरोध करता है कि जिनके पास भी बिलासपुर रेलवे स्टेशन की पुरानी या ऐतिहासिक तस्वीरें, दस्तावेज़ या स्मृतियाँ सुरक्षित हैं, वे रेलवे से इन्हे साझा कर इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोने में रेलवे सहयोग करें ।
इस संबंध में कृपया रेलवे जनसम्पर्क विभाग के निम्न कर्मियों से संपर्क कर या उपलब्ध सामग्री को साझा कर सकते है :- संजय पाण्डेय, मुख्य प्रचार निरीक्षक, मुख्यालय – मोबाइल: 9752475048, अंबिकेश साहू, वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक, बिलासपुर मंडल मोबाइल: 9752414375।
