रायपुर। आज सुबह से ही दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत कई स्थानों में जल भराव की स्थिति देखी गई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं दक्षिण विधानसभा के छाया विधायक आकाश शर्मा ने आज प्रोफेसर कॉलोनी एवं कुशालपुर में लोगों के घर के अंदर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देखा कि रोड में तीन-तीन फूड से अधिक पानी भरा हुआ है, प्रशासन की लापरवाहियों के कारण यह स्थिति पूरे जिले में देखने को मिल रही है।
सरकार जिस ट्रिपल इंजन की बात करती थी वह पूरी तरीके से नाकाम होता दिख रहा है। रायपुर जिले की जनता जल भराव से बहुत ही ज्यादा परेशान है एवं सरकार के प्रति क्रोधित है। आने वाले समय में यदि सरकार और प्रशासन इसका उपाय नहीं करते तो युवा कांग्रेस एवं दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।

