0-भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा
मुंबई-मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का एआई 2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन था, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर घास पर चला गया।हादसे में एअर इंडिया प्लेन के दाहिने इंजन का नैसेल क्षतिग्रस्त हो गया। यह रनवे के फिसलने के दौरान जमीन के संपर्क में आया था। इंजन को नुकसान व 3 टायर फटने की खबर है।
