दिल्ली, यूपी और गुजरात से अल-कायदा के 4 आतंकी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर करते थे लड़ाकों की भर्ती


नई दिल्ली। गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने इनकी तस्वीरें भी जारी की हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के लिंक एक्यूटीएस से मिले हैं। इस मामले में एटीएस की तरफ से अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि एजेंसी की तरफ से जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।  गुजरात एटीएस ने जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है, वह नकली नोटों के रैकेट और आतंकी समूह की विचारधारा को फैलानै में शामिल थे। एजेंसी ने इन्हें गुजरात, दिल्ली और नोएडा से गिरफ्तार किया है। उन पर सोशल मीडिया के जरिए लड़ाकों की भर्ती का आरोप है। आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद फाइक, मोहम्मद फरदीन, सेफुल्लाह कुरैशी और जीशान अली के रूप में हुई है। सभी आतंकी अलकायदा की विचारधारा को फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स और संदिग्ध एप्स का इस्तेमाल करते थे। उनके चैट और सोशल मीडिया हैंडल का एनालिसिस किया जा रहा है।(साभार-जागरण)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *