नई दिल्ली(एजेंसी)– नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,078 दिन पूरे लिए हैं। शुक्रवार को जैसे ही तारीख बदली, वे देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए। मोदी ने इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा, जो लगातार 4,077 दिन तक प्रधानमंत्री रहीं थीं। लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड अभी भी पं. जवाहरलाल नेहरू के नाम है, जिन्होंने 6,130 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की थी। हालांकि, नरेंद्र मोदी पहले ऐसे नेता हैं जो आजादी के बाद जन्में और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। नरेंद्र मोदी आजाद भारत में जन्में पहले प्रधानमंत्री तो है हीं, साथ ही सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बन चुके हैं। नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता में दो कार्यकाल पूरे करने वाले पहले और इकलौते गैर-कांग्रेसी नेता हैं।
