महाराजा अग्रसेन का जीवन परिचय छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने अग्रवाल समाज ने सौपा राज्यपाल को ज्ञापन


रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय ईकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर मानवता के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन का जीवन परिचय छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने इस विषय पर राज्य सरकार के साथ स्कूली शिक्षा मंत्री व अधिकारियों के विचार – विमर्श करने के बाद लागू करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय ईकाई के वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल अग्रवाल, ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री मुरलीधर अग्रवाल, रमेशचन्द्र अग्रवाल (वकील), रमेश कुमार अग्रवाल एवं अशोक गोयल के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *