रायपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ एवं आईसीएमआर – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इपिडिमोलॉजी चेन्नई के संयुक्त तत्वाधान में 21 से 26 जुलाई तक 6 दिवसीय इंटरमिडियेट फिल्ड इपिडिमोलॉजी ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया है जिसकी संयोजिका झीलम मित्रा है।
यह कार्यक्रम एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम एवं एनसीडी स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य एवं क्षेत्रीय स्तर के महामारी विज्ञानियों तथा लोक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधकों को महामारी विज्ञान के क्षेत्र में सुदृढ़ एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विशेषज्ञ व्याख्यानों, केस स्टडी, समूह चर्चाओं और क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से उन्नत ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण सत्र के लिए 16 प्रतिभागियों को नामांकित किया गया है। यह प्रशिक्षण राज्य की लोक स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक कुशल एवं सतर्क बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
