दस्तावेज दिखाकर ईडी पूछ रही है चैतन्य बघेल से पैसा कहां से आया..?


रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी कल ईडी द्वारा शराब घोटाले से जुड़े मामले पर किए जाने के बाद  से पूरे सूबे में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस कह रही है राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से गिरफ्तारी हुई है,भाजपा कह रही है भ्रष्टाचार के मामलों में जांच करने वाली स्वतंत्र एजेंसी है ईडी और वह अपने सबूतों के आधार पर काम कर रही है। लेकिन इन आरोप-प्रत्यारोप से परे ईडी चैतन्य बघेल को वो सारे दस्तावेज दिखा रही है जो उन्होने इस मामले को लेकर जुटाये हैं,उनसे केवल यही पूछा जा रहा है कि ये पैसे कहां से आए? ईडी का दावा है कि चैतन्य ने बघेल एसोसिएट और बघेल बिल्डकॉन कंपनी बनाई, इसी से मनी लांड्रिंग की गई। चैतन्य को बंसल-अग्रवाल के जरिए पैसा मिला। चैतन्य ने कई राज्यों में इन्वेस्ट किया है इसके सबूत उनके करीबियों ने दिए हैं,पेन-ड्राइव में लेन-देन का हिसाब भी मिला है। ये भी ईडी का कहना है कि चैतन्य को शराब घोटाले से 16.70 करोड़ मिले व सिंडिकेट के साथ मिलकर 1000 करोड़ कैश हैंडलिंग की है। बता दें 3200 करोड़ के शराब घोटाले ने अब तक अच्छे -अच्छों को लपेट लिया है और न जाने आगे कितने  लपेटे में आयेंगे। चैतन्य के साथ उस कथित तांत्रिक बाबा श्रीवास्तव का नाम भी आ रहा है जो अभी जेल में बंद हैं। अभी पूछताछ और होनी है क्योकि 22 जुलाई तक रिमांड मिला हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *