रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल गरमा हो गया है और इसी सिलसिले में शनिवार को राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी संभागों में 22 जुलाईको ईडी और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया और इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू के अलावा अन्य कांग्रेस के बड़े व छोटे नेता उपस्थित थे।
बैठक में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य की गिरफ्तारी पर चर्चा हुई और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि पूरी पार्टी भूपेश बघेल परिवार के साथ है और 22 जुलाई को सभी संभाग मुख्यालय में पार्टी का बड़ा प्रदर्शन होगा। साथ ही आर्थिक नाकेबंदी भी की जाएगी।
