नेता प्रतिपक्ष ने सीएम को धन्यवाद दिया,तो सत्ता पक्ष ने मेजें थपथपाकर किया स्वागत


रायपुर। आम तौर पर सदन के भीतर नोकझोंक करने वाले सदस्य जब शालीनता पेश करें तो स्वाभाविक है यह पल संसदीय इतिहास में साक्षी बन जाता है।  छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन कुछ ऐसा ही हुआ।  जब बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया जो अस्वीकार्य हो गया  और उसके बाद भी नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।  नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा आम उपभोक्ता बिजली बिल के दाम से परेशान है,आमजन और किसानों से ज्यादा दाम वसूल रहे हैं,मुख्यमंत्री जी ने कम करने की बात कही है.उन बातों से हमें लगा कि वह ध्यान दे रहे हैं.हमें लगा कि उन्होंने इसको सीरियस माना है.इसलिए हमने उनका धन्यवाद दिया।  नेता प्रतिपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किए जाने पर सत्तापक्ष ने जोरदार मेजें थपथपाई। स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार्य होने के बावजूद भी विपक्ष द्वारा किसी प्रकार का सदन में कोई हंगामा नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा और अन्य संसदीय केंद्रों के इतिहास में ऐसा पहला अवसर देखने में आया जब स्थगन प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष ने ऑन रिकॉर्ड मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *