00 अधीक्षण अभियंता मुख्यालय बागड़े को आईटी डाटा सेंटर, फिल्टर प्लांट, एसबीएम, मोटर कर्मशाला व अन्य दायित्व, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश को योजना शाखा, सेन्ट्रल लाईबे्ररी व अन्य दायित्व, प्रभारी कार्यपालन अभियंता अंशुल जूनियर को नगरोत्थान, सीडीपी, निदान 1100, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन व अन्य दायित्व
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक श्री संजय बागड़े अधीक्षण अभियंता मुख्यालय को अनटाईड फंड, आई.टी (डाटासेंटर), जल एवं फिल्टर प्लांट, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग, एस.बी.एम. मोटरकर्म शाला, नगरोत्थान, सी.डी.पी का कार्य, लोक निर्माण विभाग (अधोसंरचना मद) समीक्षा बैठक की जानकारी, टी.एल की विभिन्न बैठकों की जानकारी एकत्र कर व संकलित कर फोल्डर तैयार कराकर बैठकों में आयुक्त की ओर से उपस्थित रहेंगे और निदान 1100 जनशिकायत कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्री सांसद, विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से प्राप्त शिकायत पत्र पर कार्यवाही एवं निराकरण से संबंधित कार्य दायित्व दिया है।
वहीं जारी आदेश के अनुसार श्री पी. राजेश नायडू कार्यपालन अभियंता को प्र.अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ करते हुये मुख्यालय का 15 वां वित्त आयोग (तीनो घटक सहित), अमृत मिशन का प्रभार का दायित्व दिया है। इसी तरह श्री राजेश राठौर प्र.अधीक्षण अभियंता कार्यपालन अभियंता को प्र.अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ करते हुये मुख्यालय का प्रधानमंत्री आवास योजना, योजना शाखा, सेन्ट्रल लाईब्रेरी, सांसद एवं विधायक मद, डी.एम.एफ, केन्द्र प्रवर्तित एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओ का प्रभार का दायित्व दिया गया है।
इसी प्रकार श्री अंशुल शर्मा जूनियर प्र.कार्यपालन अभियंता को नगरोत्थान, सी.डी.पी का कार्य, लोक निर्माण विभाग (अधोसंरचना मद), समीक्षा बैठक की जानकारी, टी.एल की विभिन्न बैठकों की जानकारी एकत्र कर व संकलित कर फोल्डर तैयार कराकर बैठकों में आयुक्त की ओर से उपस्थित रहने और निदान 1100 जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से प्राप्त शिकायत पत्र पर कार्यवाही एवं निराकरण हेतु प्रभारी अधिकारी का प्रशासनिक कार्य दायित्व दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित विभाग के कार्यपालन अभियंता नस्तियों को अधीक्षण अभियंता के माध्यम से मुख्य अभियंता को प्रस्तुत करेगें। आयुक्त ने उक्ताषय का प्रशाासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।
