सुकमा का दुरमा जलप्रपात पर्यटकों में चित्रकोट व तीरथगढ़ की तरह हो सकता है, लोकप्रिय


सुकमा। जिले में नक्सलवाद की गतिविधियों में जैसे-जैसे कमी आ रही है, इसके साथ ही सुकमा जिले में मौजूद पर्यटन के सुंदर स्थान अब पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने लगा है। प्रकृति की इस खूबसूरत वादीयों में मौजूद दुरमा का जलप्रपात दर्शनीय स्थलों में शुमार हो सकता है। दुरमा जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता, मनमोहक दृश्य, और शांत वातावरण के चलते यह जलप्रपात स्थानीय लोगों और अन्य जिलों से आने वाले पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। सरकार की तरफ से इस ओर और ध्यान दिया जाए तो दुरमा जलप्रपात पर्यटकों में चित्रकोट एवं तिरथगढ़ जलप्रपात की तरह लोकप्रिय लोकप्रिय हो सकता है।
सुकमा के पीसा राजेंद्र ने बताया कि दुरमा सुकमा की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां लोग अक्सर छुट्टियां मनाने आते हैं। सरकार द्वारा बनाए गए पार्क की बेहतर देख-रेख एवं पर्यटको की सुविधा विकसित किया जावे तो प्रकृति की इस खूबसूरत वादीयों में पर्यटकों का तांता लग सकता है। सुकमा जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर की दूरी पर छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चिपुरपाल में स्थित है। यह जलप्रपात अपने चारों ओर फैली हरियाली और ठंडे वातावरण के कारण साल भर सुकून और आनंद का अनुभव कराने वाला स्थल है। दुरमा की प्राकृतिक खूबसूरती ने वीडियो मेकर्स और सोशल मीडिया इंलुएंसर्स का भी ध्यान खींचा है। इनकी वजह से जलप्रपात की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज़ी से बढ़ी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *