सीएम के ओएसडी मिश्रा के यहां चोरों ने किया लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ11 चांदी के सिक्कों सहित 40 हजार नगद पर हाथ साफ


विश्रामपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ओएसडी रवि मिश्रा के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और 11 चांदी के सिक्कों सहित लगभग 40 हजार रुपए नगद पर हाथ साफ कर फरार हो गए। फिलहाल विश्रामपुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।
विश्रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी होने की सूचना पर रवि मिश्रा रायपुर से निकल गए हैं और जब तक वह विश्रामपुर नहीं पहुंचेंगे कितने की चोरी हुई है, पता नहीं चल पाएगा। जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के बिश्रामपुर ऑफिसर कॉलोनी में जीएम बंगला के पीछे डबल स्टोरी मकान में मुख्यमंत्री के ओएसडी रवि मिश्रा रहते थे। कई दिनों से वह रायपुर शिफ्ट हो गए थे। इस मकान में उनके माता-पिता रहते थे, जो दो दिन पहले ही मकान में ताला बंद कर रायपुर गए हुए थे। चोरों ने इसी सूनेपन का फायदा उठाकर मुख्य द्वार का ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया और मकान के अंदर अलमीरा एवं दीवान पलंग में तोडफ़ोड़ करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *