0-मध्य गुजरात का सौराष्ट्र से संपर्क टूटा
वडोदरा--गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया। हादसे के समय ब्रिज से गाडिय़ां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाडिय़ां नदी में गिर गईं। एक टेंकर टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई हैं वहीं 8 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया। हादसे वाली जगह पर फायर ब्रिगेड की तीन टीमें भेजी गई हैं। पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद है।
