बस्तर को ओडिशा, बंगाल व आंध्र से जोडऩे वाली 10 ट्रेनें 14 जुलाई तक की गई शॉर्ट टर्मिनेट


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर को ओडिशा, वेस्ट बंगाल और आंध्र प्रदेश से जोडऩे वाली 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई है, 11 जुलाई से 14 जुलाई 3 दिनों तक ये सभी ट्रेनें अब जगदलपुर और किरंदुल नहीं आएगी। सभी ट्रेन ओडिशा के कोरापुट तक आएगी और वहीं से लौट जाएगी। रेलवे अब इन 3 दिनों के लिए किरंदुल से जयपुर तक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। ताकि यात्री जयपुर तक सफर तय कर सकें। विदित हो कि हफ्ते भर पहले मल्लीगुड़ा और जड़ती स्टेशन के बीच भूस्खलन हुआ था। मार्ग तो क्लियर कर दिया गया है, लेकिन फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ जगह अब भी काम जारी है। लैंड स्लाइड के बाद काम जारी होने से हिराखंड, समलेश्वरी, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन समेत अन्य ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। ईको रेलवे जयपुर से किरंदुल के बीच 11 जुलाई से 14 जुलाई तक स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
ये ट्रेनें हुई शॉर्ट टर्मिनेट
1. 11.07.2025 से 13.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18515 विशाखापट्टनम – किरंदुल नाइट एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
2. ट्रेन संख्या 18516 किरंदुल विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।

  1. 11.07.2025 से 14.07.2025 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
    4. ट्रेन संख्या 58502 किरंदुल – विशाखापट्टनम पैसेंजर 11.07.2025 से 14.07.2025 तक किरंदुल की बजाय कोरापुट से शुरू होगी।
  2. ट्रेन संख्या 18005 11.07.2025 से 13.07.2025 तक हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
    6. ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 13.07.2025 से 15.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
    7. ट्रेन संख्या 18107 11.07.2025 से 13.07.2025 तक राउरकेला से छूटने वाली राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
    8. ट्रेन संख्या 18108 जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक जगदलपुर की बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
    9. 11.07.2025 से 13.07.2025 तक भुवनेश्वर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस कोरापुट में समाप्त कर दी जाएगी।
    10. ट्रेन संख्या 18448 जगदलपुर भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस 12.07.2025 से 14.07.2025 तक कोरापुट से रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *