इमाम हुसैन की याद में सैय्यद सलमा ने वृद्धजनों को कराया भोजन


रायपुर। इमाम ए हुसैन की याद में वैदिक ग्रुप की एमडी सैय्यद सलमा ने शनिवार को संजीवनी वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्धजनों को शाकाहारी भोजन कराया और नम आंखों से वृद्धजनों ने सैय्यद सलमा का दिल जीत लिया।

वृद्धजनों ने अपनी आपबीती उन्हें सुनाई तो सैय्यद सलमा ने उनसे कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इन्सानियत के लिए और अपने नाना जान की उम्मत के लिए शहीद होकर एक पैगाम दिया और भुखे प्यासें रह कर सब्र किया। कर्बला में शहीद होना पसंद किया मगर जालिमों के आगे सर नहीं झुकाए। भुख की तड़प भुखा ही जानता है इसलिए हमें अपने माता-पिता को हमेशा अपने साथ लेकर रहना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर शोभा सेन्डे, प्रभा दीदी, प्रिया, परितोष शर्मा, आशा शर्मा, सैय्यद ताजुद्दीन, मीना कुमारी सहित वैदिक ग्रुप की पूरी टीम मौजूद थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *