पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हुआ का गठन


कांकेर। जिले के पीएमश्री विद्यालय भानुप्रतापपुर में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया जिसमें नरोत्तम सिंह चौहान अध्यक्ष, संस्था के प्राचार्य पीआर. भारद्वाज सचिव, वरिष्ठ व्याख्याता महेंद्र सिंह टांडिया कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए द्य श्रीमती सुमित्रा साहू, श्रीमती संगीता टांडिया, कमलेश गावडे, राहुल सिंह धुन्ने, राजकुमार दुबे, राजकुमार यादव, हर्षवर्धन कुंजाम एवं श्रीमती साक्षी देवांगन को पालक समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
संस्था से सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं गणित विषय से क्रमश: लिगेंद्र साहू, कमलेश विनायक एवं प्रवीण साहू को भी समिति में शामिल किया गया। मानवीकी, कला तथा संस्कृति व आडिट एवं अकाउंट के लिए क्रमश: श्रीमती ज्योति नगरिया, राम कुमार बंजारे, नागेश्वर महावे को शामिल किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्तर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण, छात्रों की सतत प्रगति, सर्वांगीण विकास, तथा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ व्याख्याता एमके. टांडिया ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *