डीजे के तेज धुन से रथयात्रा के दौरान भड़का हाथी,बड़ा हादसा टला


0-अहमदाबाद में 10 मिनट रुकी रही रथ यात्रा,वन विभाग की टीम ने पाया हाथियों पर काबू  

   अहमदाबाद (एजेंसी)। देश के विभिन्न हिस्सों में जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच, अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, यहां रथ यात्रा के आगे कुछ हाथी भी चल रहे थे। इनमें से एक हाथी डीजे की तेज आवाज से भड़क गया और बेकाबू हो गया। हाथी सड़कों पर भागने लगा। इसे देखकर यात्रा में शामिल 3-4 और हाथी भी भागने लगे। इसके हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई और सभी जान बचाकर भागने लगे। गनीमत रही कि यह हादसा जिस स्थान पर हुआ, वहां बहुत ज्यादा भीड़ नहीं थी। ये हाथी भागते हुए आसपास की गलियों में चले गए। बाद में वन विभाग की टीम ने आकर सभी को काबू किया। इस कारण 10 मिनट तक यात्रा रुकी रही। भगदड़ में कुछ यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज मुहैया कराया। इसके बाद डीजे बंद करवा कर यात्रा को आगे बढ़ा गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि आज रथ यात्रा के दौरान जुलूस में शामिल एक हाथी उग्र हो गया और उसने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसे तुरंत काबू में कर लिया गया और वहां से ले जाया गया। अग्निशमन विभाग, डॉक्टर और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रथ यात्रा जब खडिय़ा गोलावद के पास से गुजर रही थी, तब लोगों की भीड़ देखकर गजराज बेकाबू हो गया। तत्काल चिडिय़ाघर अधीक्षक समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक हाथी को डॉक्टरों की टीम ने इंजेक्शन देकर काबू में किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *