मेकाहारा से मोबाईल फोन व नगदी चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार


रायपुर। रविवार की रात को राज्य केे सबसे बड़े अस्पताल अंंबेडकर अस्पताल से मोबाईल फोन एवं नगदी चोरी करने वाले 2 चोरो को मौदहापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार केवल प्रसाद साहू निवासी डभरा सक्ति ने मौदहापारा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 18 जून को अपने मौसा जी का ईलाज कराने मेकाहारा रायपुर आया था और उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। 20 जून को रात्रि में प्रार्थी अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मेकाहारा अस्पताल के सर्जरी वार्ड के सामने हाल में सोया था कि सुबह करीबन 4 बजे उठकर देखा तो उसकी बहन का लेडिस हैण्ड बैग नहीं था, बैग में 2 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम थी। मामला दर्ज कर मौदहापारा पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को चिन्हित कर कल देर रात गिरफ्तार कर लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *