अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी मना रहे हैं आज अपना 63वां जन्मदिन


आज यानी की 24 जून को अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अडानी ग्रुप को शून्य से शिखर पर पहुंचाने के पीछे गौतम अडानी की कड़ी मेहनत है। उन्होंने एक मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर अपने दम पर इतना बड़ा कारोबार खड़ा किया और उनका कारोबार देश-विदेश में कई सेक्टर में फैला है। गौतम अडानी ने कई चुनौतियों से जूझते हुए अडानी ग्रुप को देश के सबसे बड़े कारोबारी ग्रुप टाटा और रिलायंस को टक्कर दिया। इसलिए गौतम अडानी को सेल्फ मेड करोड़पति कहा जाता है। उन्होंने यह तमगा महज 20 साल की उम्र में हासिल कर लिया था। अहमदाबाद के गुजराती जैन फैमिली में 24 जून 1962 को गौतम अडानी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शांतिलाल अडानी और मां का नाम शांताबेन अडानी था। जोकि अडानी टेक्सटाइल बिजनेस को बढ़ाने के लिए थराड कस्बे से अहमदाबाद जाकर बस गए थे। लेकिन गौतम अडानी कपड़ों का व्यापार नहीं करना चाहते थे। गौतम अडानी हीरा कारोबार के लिए मुंबई आ गए। उन्होंने मुंबई में महिंद्रा ब्रदर्स के साथ हीरा छांटने वाले के रूप में काम करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने हीरा ब्रोकरेज स्थापित की और सिर्फ 100 घंटेमें 6,000 करोड़ रुपए की डील करके अपना सिक्का जमाया। इसके बाद वह धीरे-धीरे अडानी ग्रुप पोर्ट से लेकर एफएमसीजी तक करीब 10 लिस्टेड कंपनियों वाला बड़ा कारोबारी समूह बन गया है। (साभार-प्रभा साक्षी) 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *