राजनांदगांव। शहर के मोहड़ वार्ड 49 में विगत दिनों रेत के अवैध उत्खन्न मामले पर रेत माफियाओं द्वारा निर्दोष ग्रामीणों पर गई मारपीट एवं गोलीकांड के सभी आरोपी आज दिनांक तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई, जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही करने एवं आठ दिन तक कार्यवाही नहीं होने पर संबंधित थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि संस्कारधानी शहर के ग्रामीण वार्ड मोहड़ में विगत दिनों रेत माफियाओं द्वारा बंदूक की नोक में गुंडागर्दी करते हुए एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज 17 जून को मोहड़ पहुंचकर मारपीट व गोलीकांड के पीड़ितजनों से मिले व चर्चा कर हालात की जानकारी ली एवं शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि आठ दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करों नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की बात कही थीं। आज दिनांक 19 जून गुरूवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द रेत माफिया से जुड़े सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
