डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा 23 जून को पुष्पांजलि कार्यक्रम


रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दिनांक 23 जून 2025 को प्रातः 11 बजे जी.ई. मार्ग में शारदा चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन रखा गया है। आयोजन हेतु नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर को प्रतिमा स्थल की आवश्यक साफ-सफाई पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *