महापौर मीनल चौबे ने पंचकूला में किया रायपुर का प्रतिनिधित्व, स्मार्ट सिटी मिशन पर हुई चर्चा


देश के 45 शहरों के महापौरों ने दो दिन मंथन कर महापौरों के कार्यकाल में एकरुपता लाकर 5 वर्ष कार्यकाल रखने, 74वां संविधान संशोधन लागू करने, जनता की सेवा करने और अधिक शक्तियाँ देने की मांग पर सहमति व्यक्त की

रायपुर  राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे ने हरियाणा राज्य के पंचकूला में अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजधानी रायपुर शहर को प्रतिनिधित्व दिया.
महापौर  मीनल चौबे ने रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने के कार्यों पर चर्चा करते हुए गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी राष्ट्रीय सम्मेलन में महापौरों और हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी को दी. महापौर  मीनल चौबे ने हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी से सौजन्य भेट की.  महापौरों की अखिल भारतीय परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन पंचकूला में दो दिन चला, जिसमें देश के 45 शहरों के महापौरों ने दो दिन तक मंथन कर महापौर को जनता की सेवा शहर में अच्छी तरह से करने कार्यों को पूर्ण करने अधिकारियों से कार्य करवाने और अधिक अधिकार और शक्तियाँ देने, देश भर के शहरों में 74वें संविधान संशोधन का पूर्ण परिपालन किये जाने और देश के सभी शहरों में महापौरों का कार्यकाल एकरूपता लाते हुए 5 वर्ष किये जाने की मांग पर सहमति सभी 45 महापौरों द्वारा व्यक्त की गयी.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *