ईरान इस्राइल वार का असर गोल्ड पर, आज 560 रुपये कीमत बढ़ी, 24 केरेट ka रेट हुआ एक लाख एक हजार के करीब, चांदी में भी तेजी


एजेंसी.   ईरान और इस्राइल युद्ध का सीधा असर सोने और चांदी के भाव पर नजर आ रहा है. गुरुवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के रेट बढ़ गये. सोने के कारोबारी राजेश शाह का कहना है कि अगर युद्ध इसी तरह से जारी रहा तो सोने के दाम और बढ़ सकते है. निवेशकों के लिये अभी ख़रीदारी करना समझदारी है.

सोने या चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लेना फायदेमंद हो सकता है. साथ ही, विभिन्न शहरों में दरों की तुलना कर सटीक स्थान से खरीदारी करना भी एक समझदारी भरा कदम होगा.

गुरुवार को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. एक दिन पहले जहां सोने में हल्की गिरावट और चांदी में उछाल देखा गया था, वहीं आज 24 कैरेट सोना ₹1,00,920 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. यह कल की तुलना में ₹560 की बढ़त है, क्योंकि 18 जून को इसकी कीमत ₹1,00,360 थी.

22 कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव अब ₹92,510 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 18 कैरेट सोना ₹75,700 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. यह बढ़ोतरी घरेलू बाजार में मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी के चलते देखने को मिल रही है.

चांदी 1 लाख 11 हजार एक सौ रुपये प्रति किलो

आज एक किलो चांदी की कीमत ₹1,11,100 हो गई है, जो कि बुधवार के मुकाबले ₹1,000 की बढ़त को दर्शाती है. बीते दिन चांदी ₹1,10,100 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी. कई शहरों में यह तेजी और भी ज्यादा देखने को मिली है. हैदराबाद, चेन्नई और भुवनेश्वर में चांदी की कीमत ₹1,21,100 प्रति किलो के पार पहुंच गई है.

आज का सोने का भाव 

  • दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,01,070 | 22 कैरेट ₹92,660 | 18 कैरेट ₹75,820
  • मुंबई: 24 कैरेट ₹1,00,920 | 22 कैरेट ₹92,510 | 18 कैरेट ₹75,700
  • चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,00,920 | 22 कैरेट ₹92,510 | 18 कैरेट ₹76,160
  • कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,00,920 | 22 कैरेट ₹92,510 | 18 कैरेट ₹75,700
  • बेंगलुरु: 24 कैरेट ₹1,00,920 | 22 कैरेट ₹92,510 | 18 कैरेट ₹75,700
  • चंडीगढ़: 24 कैरेट ₹1,01,070 | 22 कैरेट ₹92,660 | 18 कैरेट ₹75,820
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट ₹1,00,970 | 22 कैरेट ₹92,560 | 18 कैरेट ₹75,740

सोने और चांदी की कीमतों में इस तेजी के पीछे वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी जैसे कारण शामिल हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें और भी ऊंचाई पर जा सकती हैं.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *