विश्व की अगुवाई भारत करेगा, और भारत दुनिया का सबसे विकसित देश होगा – सांसद बृजमोहन अग्रवाल


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिध्दी अभियान के तहत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र की मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों जनता तक पहुंचाने के लिए आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संकल्प से सिध्दि अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदेशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर दी जाएगी। केन्द्र सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में व्यापक पैमाने पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस पूरे प्रदेश में हर मंडल में मनाने का लक्ष्य रखा है और अधिक से अधिक लोग योग का लाभ ले और अपनी नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करें। इसके साथ 23 जून को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस है। डॉ. श्यामाप्रसाद के सपने को साकार करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया। 23 जून को सभी जिलों में मतदान केदो में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। आज से 50 साल पहले पूरे देश में कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल लगाया था इमरजेंसी लगा कर देश को जेल बना दिया गया था और नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था। प्रेस के ऊपर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *