सरकार की अर्थव्यवस्था के कर्णधार हर शराबी का तिलक लगाकर माला पहनाकर किया गया सम्मान


रायपुर, टिकरापारा शराब दुकान से जिस भी व्यक्ति ने शराब खरीदी आज सुबह कॉंग्रेस के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया. बकायदा शराबियों को तिलक लगाया गया, फूल माला पहनायी गयी, आरती उतारी गयी, मिठाई खिलाई गयी.

उनसे कहा गया भाई आप जैसे शराबियों के कारण ही सरकार की अर्थव्यवस्था मजबूत है. आप अगर शराब नहीं खरीदेंगे तो आपके घर की माताओं और बहनों को एक हजार रुपये नहीं मिल पाएंगे. आपके पैसों से ही तो आपके घर की महिलाएं सशक्त हो रही है. जाइये शराब खरीद कर आइये फिर हम आपको तिलक, फूल माला और मिठाई खिलाकर करेंगे स्वागत.

यह अनूठी पहल पूर्व पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कॉंग्रेस के कुछ गिने चुने लोगों ने की. कॉंग्रेस के बड़े नेता इस शराब महोत्सव से दूर ही रहे, लेकिन जो भी टिकरा पारा की दुकान के सामने थे, बड़े उत्साहित थे. उपाध्याय ने बताया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा हमर क्लिनिक हमर अस्पताल खोलने का काम किया गया था और उसमें से कुछ निर्माणाधीन थे जो नहीं खुल पाये थे और जैसे ही भाजपा की सरकार बनी तो उन अस्पतालों को नहीं खोला जा रहा है। वहीं स्कूलों को बंद करने का काम वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा है लेकिन शराब दुकानों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है और इस वर्ष 67 नये शराब दुकान खोले जा रहे हैं और आने वाले दिनों में लगता है कि गली-गली में शराब दुकानें खोली जायेंगी।

उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से जिस प्रकार 1 से 7 जून चावल उत्सव, 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, ठीक उसी प्रकार सरकार द्वारा 67 शराब की नई दुकानें खोले जाने पर शराब महोत्सव दिवस भी आयोजित होना चाहिये। ताकि छत्तीसगढ़ में लोग पूरी तरह नशे में धूत रहे. और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती रहे.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *