इंडिगो फ्लाइट का गेट हो गया लॉक, रायपुर एयरपोर्ट में यात्री हुए परेशान


रायपुर। अहमदाबाद घटना के बाद से हवाई उड़ान को लेकर इन दिनों यात्री कुछ संशय के साथ सफर कर रहे हैं। आज एक घटना से फिर यात्री हड़बड़ा गए,मामला रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का है,दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट 2.25 पर लैंड तो हो गई,लेकिन फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। कुछ देर तक गेट लॉक रहा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि इसे तकनीकी कारण बताया गया,कोई घटना या दुर्घटना संभावित नहीं था। लेकिन यात्रियों में दहशत देखी गई। महापौर मीनल चौबे जो कि स्वंय इसमें यात्री थी ने बताया कि फ्लाइट की तो सुरक्षित लैडिंग हो गई लेकिन फ्लाइट के अंदर गेट में जो स्क्रीन रहती है उसमें कुछ नहीं बता रहा था। इसी वजह से गेट नहीं खुल रहा था। इससे बाहर आने में विलंब हुआ है। कोई मेजर प्रॉब्लम नहीं थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *