Donald Trump: ईरान और इजरायल संघर्ष के बीच ट्रंप ने दोहराई भारत और पाकिस्तान के बीच डील करवाने की बात


नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान भले ही शांत हो गए हों लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के जहन से यह घटनाक्रम जा नहीं रहा है। भारत द्वारा स्पष्ट किए जाने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के लिए खुद को क्रेडिट दे रहे हैं। भारत ने सीजफायर को स्पष्ट रूप दोनों देशों का मसला बताया था और इसमें किसी भी तीसरे पक्ष की भूमिका को अस्वीकार किया था।

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया साईट ट्रुथ पर कहा, “ईरान और इजरायल को एक समझौता करना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान को समझौता करने के लिए कहा था।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *