Naxalism in CG: छत्तीसगढ़ में 77% नक्सलवाद, पड़ोसी राज्यों पर भी असर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


CM Vishnu Deo Sai on Naxalism in CG : रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लगभग 77% नक्सलवाद है और पड़ोसी राज्यों झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में यह 23% है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही है।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, खासकर बस्तर और सरगुजा में, लेकिन सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद है, जिसे खत्म करने का संकल्प प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री ने लिया है।

सीएम साय ने आगे कहा कि, हम पर्यटन को उद्योग के रूप में देख रहे हैं, यानी जो प्रावधान औद्योगिक क्षेत्र को दिए जा रहे हैं, वही प्रावधान पर्यटन क्षेत्र को भी दिए जाएंगे और इसके लिए पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इस तरह हम ज्यादा लोगों को रोजगार दे पाएंगे, पर्यावरण की रक्षा कर पाएंगे और प्रदूषण रोक पाएंगे। सरकार इस पर पूरी नजर रख रही है।

भाजपा-एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, हम यहां प्रधानमंत्री मोदी के शासन के उल्लेखनीय 11 वर्षों को चिह्नित करने के लिए एकत्र हुए हैं। छत्तीसगढ़ के साथ उनका गहरा संबंध सभी जानते हैं। उनके कार्यकाल के ये 11 साल वास्तव में ऐतिहासिक रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *