CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में 7 नक्सली ढेर, टॉप कमांडर सुधाकर-भास्कर भी मारे गए, सांप और मधुमक्खियों के हमले के बाद भी नहीं डिगा जवानों का हौसला


CG Naxal News छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार को जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके पहले सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना कमेटी का सदस्य भास्कर मारा गया था। फोर्स के मुताबिक मारे गए सुधाकर पर 1 करोड़ और भास्कर पर 45 लाख का इनाम था। सुधाकर छुट्टी मनाकर जंगल लौटा था, तभी मुठभेड़ में मारा गया। नक्सलियों के शव के पास से ऑटोमैटिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

CG Naxal News मिली जानकारी के मुताबिक 5 जून को पहली मुठभेड़ के बाद सुधाकर का शव बरामद हुआ था। यह वही सुधाकर है, जिसने दंडकारण्य क्षेत्र में नक्सल शिक्षा केंद्रों की शुरुआत की थी। वहीं 6 जून को नक्सली कमांडर भास्कर मारा गया, जो तेलंगाना स्टेट कमेटी से जुड़ा हुआ था। इसके साथ ही 6 और 7 जून की दरम्यानी रात को हुई मुठभेड़ों में 3 और नक्सलियों के शव मिले, जिनमें 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। 7 जून को अंतिम मुठभेड़ में 2 अन्य पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इन पांच शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

एनकाउंटर स्पॉट से 2 AK-47 राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन के दौरान कुछ जवानों को सांप और मधुमक्खियों ने काट लिया।फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। सभी का इलाज जारी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *